khabarein
MRI मशीन के शोर से कांप रहा था मासूम, फिर पिता ने जो किया उसे देख भर आएंगी आपकी आंखें! मशीन की डरावनी गूंज और अकेलेपन का खौफ, एक मासूम के लिए वो पल किसी कयामत से कम नहीं था...फिर शुरू हुई सुपर डैड की वो जादुई झप्पी, जिसने बंद कमरे के सन्नाटे में ममता की एक नई इबारत लिख दी.
कैलाश पर्वत का ऐसा रूप पहले नहीं देखा होगा! प्लेन से दिखा शिव धाम का सबसे दुर्लभ नजारा सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने दुनिया भर के शिव भक्तों को हर-हर महादेव जपने पर मजबूर कर दिया है, क्योंकि प्लेन की खिड़की से दिखा यह नजारा किसी करिश्मे से कम नहीं.
किचन में रील बनाने का चढ़ा ऐसा चस्का, महिला ने खुद पर गिरा ली खौलती दाल, वीडियो देख पकड़ लेंगे सिर! किचन में रीलबाजी कर रही थीं मोहतरमा, लेकिन तभी खौलती दाल ने उनके रील वाले स्वैग का ऐसा रायता फैलाया कि सारा नशा एक पल में हिरन हो गया. अदाकारी के जोश में होश खो बैठीं इन खातून के साथ जो हुआ, उसे देख लोग कह रहे हैं, फेमस होने की चाहत में जान जोखिम में डालना कहां की समझदारी है?
बेंगलुरु एयरपोर्ट पर लैंड होते ही घरवालों को क्यों करने पड़ते हैं 2 बार मैसेज! महिला ने बताई वजह जितनी देर की फ्लाइट नहीं, उससे ज्यादा का वक्त तो बेंगलुरु एयरपोर्ट से घर पहुंचने में लग जाता है...सोशल मीडिया पर एक महिला ने शहर के जानलेवा ट्रैफिक पर ऐसा तंज कसा कि हर मुसाफिर का दर्द छलक उठा.
वंदे भारत के पायलट के आगे हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाईं महिलाएं, रुक गई ट्रेन! सोशल मीडिया पर छिड़ी नियमों की बहस वंदे भारत प्लेटफॉर्म से अपनी रफ्तार पकड़ ही रही थी कि तभी दो महिलाएं सामान लेकर वहां पहुंच गईं और हाथ जोड़कर लोको पायलट से गाड़ी रोकने की मिन्नतें करने लगीं. महिलाओं की बेबसी देखकर लोको पायलट का दिल पसीज गया और उसने चलती ट्रेन को धीरे कर दिया, जिसे देख अब सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है.
आज गुजरात में होंगे PM मोदी, 20 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का करेंगे उद्घाटन; जानें क्या है पूरा कार्यक्रम PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात के दौरे पर रहेंगे. एक दिन के दौरे में पीएम मोदी 20 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे या आधारशिला रखेंगे.
21वीं सदी में युद्ध की दिशा तय कर रहे हैं ड्रोन + डेटा + AI, क्या होना चाहिए भारत का प्लान रूस-यूक्रेन युद्ध, भारत-पाकिस्तान युद्ध और ईरान-इजरायल और अमेरिका में जारी युद्ध ने भविष्य में होने वाले युद्धों की एक झलक भर दी है. आज कैसे लड़े जा रहे हैं युद्ध और भविष्य में कैसे लड़े जाएंगे युद्ध, इसके बारे में बता रहे हैं रणनीतिक मामलों के जानकार डॉक्टर अमर सिंह.
बंगाल चुनाव के बीच ममता बनर्जी ने अपनी जान को खतरा बताया, विपक्ष ने की जांच की मांग पश्चिम बंगाल चुनाव के बीच ममता बनर्जी ने अपनी जान को खतरा बताया है. उनके बयान से बंगाल सहित पूरे देश की राजनीति गरमा गई है. कई विपक्षी नेताओं ने ममता की बात को गंभीरता से लेने की बात कहते हुए गंभीरता से जांच की मांग की है.
बिहार में कांग्रेस का बड़ा फैसला, 53 नए जिलाध्यक्षों की हुई नियुक्ति; देखें नाम बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मात्र 6 सीटों पर उसे जीत मिली. वहीं, 2026 के राज्यसभा चुनाव में छह कांग्रेस विधायकों में से तीन मतदान में अनुपस्थित रहे, जिससे भाजपा के प्रत्याशी को जीत मिली.
CM योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार, बिहार से पकड़ा गया इस ममले में पिछले दिनों बलरामपुर, बस्ती, सीतापुर और कानपुर सहित जिलों में प्रदर्शन हुए, जहां कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों ने नारे लगाए और मौलवी की गिरफ्तारी की मांग की थी.
यह तो गुलामों के बच्चों के लिए है , बर्थराइट सिटीजनशिप पर ट्रंप का अजीबोगरीब बयान बर्थराइट सिटीजनशिप को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बेतुका बयान दिया है. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ गुलामों के बच्चों को नागरिकता देने वाला कानून है.
Actor Vijay Net Worth: एक्टर विजय के पास कितनी संपत्ति? तमिलनाडु चुनाव से पहले जानिए TVK चीफ की पूरी कमाई एक्टर से राजनेता बने विजय इस साल पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने सोमवार को चेन्नई में जमा किए गए अपने नॉमिनेशन एफिडेविट में अपनी कुल संपत्ति, कारें और चल-अचल संपत्ति का ब्योरा दिया है.
वोटर लिस्ट में नहीं था नाम तो शख्स ने दे दी जान, बेटी ने कहा- SIR का भय उन्हें पूरी तरह घेरे था SIR के भय से 35 साल के शख्स की मौत हो गई. परिवार ने आरोप लगाया है कि मृतक खेपा हाजरा विशेष गहन पुनरीक्षण सुनवाई (SIR) में शामिल होने के बावजूद अंतिम मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं किए जाने से निराश था.
भारतीय नौसेना की ताकत बढ़ी, स्टेल्थ फ्रिगेट दुनागिरी समेत तीन जहाज शामिल आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स ने 30 मार्च 2026 को भारतीय नौसेना को तीन स्वदेशी जहाज स्टेल्थ फ्रिगेट दुनागिरी, सर्वे जहाज संशोधक और पनडुब्बी रोधी जहाज अग्रय सौंपे हैं.
‘निर्वस्त्र कर पूजा में बैठाया, तंत्र‑मंत्र के नाम पर अमानवीय व्यवहार’- बहु के ससुराल पक्ष पर आरोप कानपुर में महिला उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना, तंत्र‑मंत्र के नाम पर अमानवीय व्यवहार और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं. पीड़िता का कहना है कि उसे पूजा के दौरान निर्वस्त्र बैठने को मजबूर किया.
पाकिस्तान से बड़ी खबर: जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के बड़े भाई मोहम्मद ताहिर अनवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. भारतीय खुफिया एजेंसियों से जुड़े सूत्रों ने भी इसकी पुष्टि की है.
बिहार में शौचालय निर्माण घोटाला, 36 फर्जी लाभार्थियों के नाम पर भुगतान, BDO समेत तीन पर FIR के आदेश जिन लोगों को शौचालय निर्माण की राशि भुगतान किया गया वो लापता हैं. जिला प्रशासन दिन के उजाले में दीया लेकर ऐसे लाभार्थियों को खोज रही हैं.
मुंबई को मिली नई बीएमसी कमिश्नर, अश्विनी भिड़े के हाथों में सौंपी गई कमान महाराष्ट्र सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अश्विनी भिड़े को मुंबई महानगरपालिका (BMC) की नई कमिश्नर नियुक्त किया है.
Rakesh Tikait Arrested: किसान नेता राकेश टिकैत ओडिशा में गिरफ्तार , मुजफ्फरनगर में किसानों का विरोध हुआ तेज Rakesh Tikait Arrested in Odisha: किसान यूनियन ने साफ कर दिया है कि जब तक राकेश टिकैत की रिहाई नहीं होती, तब तक थानों पर धरना जारी रहेगा. संगठन के नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द रिहाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. इसके तहत सड़कों को जाम करने और ‘जेल भरो आंदोलन’ जैसे कदम भी उठाए जा सकते हैं.
बैडमिंटन खेलते-खेलते गिरे और निकल गई जान, महोबा से सामने आया डराने वाला VIDEO सुधीर को जमीन पर गिरता देख पूरे स्टेडियम में हड़कंप मच गया. साथी खिलाड़ी आनन-फानन में उन्हें उठाकर जिला अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों का मानना है कि यह मामला साइलेंट हार्ट अटैक का हो सकता है, जिसने पलक झपकते ही एक हंसते-खेलते इंसान की जान ले ली.